स्कूलों में छूटे बच्चों को 15 फरवरी को खिलाएंगे कृमि नाशक दवा
दवाई खाने से 14 स्कूली बच्चे बेहोश
संक्रमण से कुपोषण और खून की कमी
टेबलेट खिलाने के लक्ष्य में दो हजार से पिछड़ा विभाग
लोगों को जागरूक करने विद्याथियों ने निकाली रैली, 194 बच्चों ने खाई गोली
पेट दर्द की शिकायत के बाद अफसर पहुंचे स्कूल।
इलाज के बाद बच्चों की तबीयत में आई सुधार
भास्कर न्यूज|गुंडरदेही
बुधवार को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के बाद ग्राम भाठागांव बी स्कूल के 14 बच्चे बेहोश हो गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर तहत स्कूलों में टेबलेट का वितरण किया गया। ब्लाॅक के ग्राम भांठागांव बी के प्राथमिक स्कूल के दस बच्चे व इसी से लगे माध्यमिक स्कूल के तीन बच्चों में बेहोशी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। बच्चों की स्थिति को देखकर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों की स्थिति समान्य बताई जा रही है।
ग्राम भांठागांव बी के बच्चों को शिक्षकों ने मध्यान्ह भोजन के आधे धंटे के बाद कृमि नाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई। दवाई खाने के दस पंद्रह मिनट के बाद प्राथमिक शाला के बच्चे एक-एक कर पेट दुखने और बेहोश होने लगे। प्राथमिक शाला के ग्यारह बच्चों व मिडिल स्कूल के 3 बच्चों में इसकी शिकायत होने पर प्रधानपाठक सीएल तिवारी ने 108 को बुलाया और उन्हें सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती की गई। 108 के आने के बाद एक बच्चा ठीक हो गया और वह अस्पताल आने से मना कर दिया।
124 बच्चों को दी गई दवाई: प्रधान पाठक ने बताया कि स्कूल में पूरे 124 बच्चों को गोली दी गई। इसमें से 11 बच्चों ने पेट में दर्द होना बताया। डॉ एपी चंद्राकर ने बताया कि सभी समान्य हैं। इस गोली से कोई नुकसान नही होता। इस तरह की शिकायत बहुत कम ही होता हैं। हालत का जायजा लेने पहुंचे बीईओ एसएल मिर्चे ने सभी की स्थिति को समान्य बताया। सूचना पर बालोद गए बीएमओ ड़ाॅ सीबी प्रसाद साधे भांठागांव स्कूल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि यह दवाई कृमि नाशक हैं इससे कोई नुकसान नहीं होता। किसी कारणवश एक बच्चा को पेट दर्द और बेहोशी छाई रही होगी। जिसे देखकर अन्य बच्चो में दहशत के कारण इसकी संख्या बढ़ गई। छूट गए बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। ब्लाॅक के स्कूली बच्चों के लिए 48 हजार, आंगनबाड़ी के बच्चो के लिए 3 हजार टेबलेट खिलाया गया।
मुड़खुसरा में स्कूली बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़खुसरा (पिनकापार) में बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया गया। पूर्व प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों के ने जागरुकता रैली निकली, जो ग्राम के प्रमुख चौराहों से होते हुए शाला भवन पहुंची। विद्यालय के प्रधानपाठक याकूब लकरा ने कृमि के लक्षण और इससे शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक महेंद्र देशमुख और योगेंद ढाले ने कृमि के प्रकार व उनके शरीर में प्रवेश करने के तरीके पर जानकारी दी। शिक्षक सेमराय ठाकुर ने कृमि के बचाव के तरीको की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक विष्णु साहू, श्री चिराम सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
बालोद। मुड़खुसरा विद्यालय में बच्चों को कृमि की टेबलेट खिलाया गया
गुंडरदेही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्चों का इलाज किया जा रहा है।