- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर समाज ने निकाली शोभायात्रा
अग्रसेन जयंती पर समाज ने निकाली शोभायात्रा
अग्रवालसमाज ने गुरुवार को अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती मनाई। इस अवसर पर सामाजिक स्तर पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मुख्य अतिथि पीएस अग्रवाल विशेष अतिथि हरिराम अग्रवाल थे।
सामाजिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, हौजी, निशाना लगाओ, बाल पासिंग, मटका फोड़, हौजी, सब खेलो सब जीतो, सिक्का डालो प्रतियोगिता हुई। दोपहर 2 बजे से रथयात्रा निकाली गई जो अग्रसेन समाज भवन से निकलकर श्रमवीर चौक, बस स्टैण्ड, फव्वारा चौक, गुप्ता चौक होते हुए पुन: भवन पहुंची। शाम 6.00 बजे अग्रसेन महाराज की महाआरती की गई। इस अवसर पर समाज के लक्खी प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश मित्तल, उपाध्यक्ष प्रवीण जैन, सचिव संजय अग्रवाल, सह सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं समाज की महिलाएं।
विधि-विधान से हुई अग्रसेन की पूजा
देवकर|अग्रसेन जयंती पर गुरुवार को अग्रवाल समाज ने नगर में बाजे-गाजे के साथ अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूजा-अर्चना के बाद बजरंगबली मंदिर से निकाली गई और नगर भ्रमण के बाद यहीं पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में समाज वरिष्ठ, युवा महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस अवसर पर ललित प्रसाद अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, विष्णु, गणेश, प्रवीण, सत्यवान, गिरजा शंकर, लवकुश प्रसाद, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।