पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरसी में हुई स्काउट गाइड की बैठक

बीआरसी में हुई स्काउट-गाइड की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|गुरुवार कोबीआरसी कार्यालय में स्काउट गाइड की बैठक हुई। सहायक बीईओ रघुनाथ जयवंते ने डौंडी ब्लाक में स्काऊड गाइड के लिए चार स्थानों का चयन कर प्रभार सौंपे। द्वितीय सोपान की शिविर के लिए शास.बालक उच्च.माध्य.विद्यालय डौंडी, शास. नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा, और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया में शिविर के लिए चयन किया गया। बैठक में कहा गया शिविर में अधिक से अधिक छात्र शामिल हो सके। इसका ध्यान रखा जाए प्रत्येक शिविर के लिए अलग-अलग प्रभारी होंगे और उसके साथ तीन-तीन सहयोगी रहेगें। बैठक में ब्लाक स्काउट गाइड के सचिव समशेर बेग मिर्जा, अनिल जान, शेखर पवार, रोहित देशमुख, शशिकला देशमुख आदि मौजूद थे।