पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कवियों ने पढ़ी कविताएं

कवियों ने पढ़ी कविताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|हस्ताक्षर साहित्यसमिति ने हिन्दी पखवाड़ा मनाया। मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक बीके सराफ ने कहा कि आज हिन्दी जिस मुकाम पर है इसे 20 साल पहले ही इस मुकाम पर पहुंच जाना चाहिए था। इस मौके पर काव्य गोष्ठी भी हुई। समिति के कोषाध्यक्ष भाई घनश्याम निषाद, सरिता गौतम, घनश्याम पारकर, अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, शमीम अहमद सिद्दीकी, संतोष ठाकुर, आनन्द बोरकर, प्रभुराम बंजारे, उपाध्यक्ष नारायण राव, जेआर गहिलांगे ने कविता पाठ किया। संचालन सचिव आईएस ठाकुर ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द कुट्टी पणिकर को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि देव सिंग गौतम थे।