राजहरा-डौंडी सड़क की मरम्मत शुरू
दल्लीराजहरा-डौंडीसड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी डेम साइड से कच्चे सरहद तक डामरीकृत सड़क पर हुए गड्ढों को भरने में जुट गया है। रविवार को कॉलेज के पास काम चल रहा था। अगले एक दो दिन में यह डौंडी तक पहुंच जाएगा।
विभाग के स्थल सहायक एसके पांडेय ने बताया कि डेम साइड 64वें किलोमीटर से बालोद जिले की अंतिम कच्चे सीमा 80 किलोमीटर तक कुल 16 किलोमीटर में बीटी पेंच वर्क होना है। सड़क पर हुए गड्ढों को डामर मिक्स मटेरियल से भरकर उस पर रोलर चलवा रहे हैं। राजनांदगांव से अंतागढ़ स्टेट हाइवे नबंर 5 दल्लीराजहरा से पिच्चेटोला गांव तक जर्जर हो गया था। इससे सफर के दाैरान साइकिल सवार, बाइक चालक, चारपहिया वाहन के पाटर्स टूट-फूट होने से हमेशा नुकसान उठाना पड़ता था। अब मरम्मत करने से सड़क की दशा में सुधार आएगी। नागरिकों को आवाजाही करने में सुविधा होगी। डौंडी के सबइंजीनियर एके महोबे ने कहा कि सोमवार को मरम्मत का काम उनके क्षेत्र में पहुंच जाएगा। वे डौंडी, लिम्हाटोला, गुदुम, पिच्चेटोला, कच्चे सरहद तक सड़क पर बीटी काम करवाएंगे।
सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है।