- Hindi News
- सीटू ने किया माइंस ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन
सीटू ने किया माइंस ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन
हिन्दुस्तानस्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) ने बुधवार को माइंस ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर स्टील ऑथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटड के निदेशक कार्मिक के नाम अलग-अलग ज्ञापन राजहरा माइंस महाप्रबंधक को सौंपा।
केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बोनस भुगतान अधिनियम 1965 में लंबे समय से पात्रता संबंधी कोई संशोधन नहीं हुआ है। जिसके कारण बीएसपी सहित किसी भी सार्वजनिक उपकरण का कोई भी कर्मचारी बोनस का हकदार नहीं है इसलिए पात्रता संबंधी सभी सीमाओं को हटाने के लिए आवश्यक संशोधन के लिए उचित कार्रवाई की जाए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक कार्मिक को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को नई दिल्ली में हुई एनजेसीएस कोर समिति की बैठक में कोई फैसला नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।
हर साल सेल कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के पहले बोनस भुगतान करने की परिपाटी रही है किंतु इस साल पूजा के दो दिन पूर्व ही कोई निर्णय नहीं हुआ। धरना-प्रदर्शन में प्रकाश क्षत्रीय, विजय शर्मा, पुरुषोत्तम सिम्मैया, उमेश धनडाले, एमआर पाटिल, ज्ञानेंद्र सिंह, महेश कुमार साहू, कोमल पटेल, घनश्याम पारकर, पी चापके, जे गुरूवूलू, मानसिंह, बी लाल, राम कुमार ठाकुर, सुदामा प्रसाद महिलांगे, एसके मंडल आदि उपस्थित थे।
विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को माइंस ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन करते हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन (सीटू) के कार्यकर्ता।
ये है कर्मियों की मांग
एनजेसीएसकी घटक यूनियनों से चर्चा कर उत्पादन उत्पादकता पर आधरित एक फार्मूला तैयार किया जाए। जिससे सभी कर्मचारियों को पहले से स्पष्ट रहे कि उन्हें कितना बोनस मिलेगा। पिछले साल की तुलना में जिन इकाइयों में ज्यादा लाभ या उत्पादन लक्ष्य प्राप्त किया है उन इकाइयों को पिछले साल की तुलना में अधिक बोनस दिया जाए।