- Hindi News
- शंकर गुहा नियोगी हायर सेकंड्री स्कूल में आज वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह
शंकर गुहा नियोगी हायर सेकंड्री स्कूल में आज वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह
दल्लीराजहरा|शहीद शंकरगुहा नियोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धाेबेदंड-कोंडेकसा में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे से रखा गया है। मुख्य अतिथि राजहरा खदान समूह के महाप्रबंधक अजीत कुमार नाथ होंगे। अध्यक्षता शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. शैबाल जाना करेंगे। विशेष अतिथि में डीजीएम तपन सूत्रधार, समीर स्वरूप, धोबेदंड सरपंच पांचोबाई मरकाम, डॉ. अल्पना जाना एवं सामाजिक कार्यकर्ता एसके बनर्जी उपस्थित रहेंगे।
प्रगतिशील ग्रामीण शिक्षा समिति कोंडेकसा के अध्यक्ष कलिराम यादव एवं शाला के प्राचार्य राजू विनायक ने बताया कि वार्षिक उत्सव के दिन शहीद शंकर गुहा नियोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबेदंड के द्वारा सत्र 2013-14 में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण एवं शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जीवन परिचय एवं कार्य संघर्ष और निर्माण के सिद्धांत विषय पर डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर महाविद्यालय-विद्यालय स्तरीय खुली निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के चयनित छात्र-छात्राओं में महाविद्यालय स्तर से प्रथम दिनेश कुमार, द्वितीय ताम्रध्वज सिन्हा, तृतीय कुमारी साधना, चतुर्थ दीपिका साहू एवं पंचम जागृत कुमार सोनवानी तथा विद्यालय स्तर से आकाश कुमार मंडावी, ताम्रध्वज, हिमांशु कुमार मंडावी, कुमारी डोमेश्वरी, गजेंद्र कुमार ठाकुर, कुमारी योगेश्वरी, अनुराग मौर्य, पुष्पक मौर्य, विकास कुमार मंडावी, कमल कुमार काे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।