कुपोषितों को खिलाया गया विशेष आहार
ग्रामटेकाढोड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 19 के भवन में महिला एवं बाल विकास परियोजना डौंडी भाग 2 के तत्वावधान में गुरूवार को सुबह 12 बजे स्नेह शिविर कार्यक्रम आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम ग्राम टेकाढोड़ा क्रमांक 19 109, कोकान के 20 एवं हथ्थीगोर्रा आंगनबाड़ी क्रमांक 72 द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। शिविर में मध्यम एवं कुपोषित 15 बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार के रूप में दूध अंडा खिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती एम.एल यादव एवं श्री टी भुआर्य ने बताया कि कुपोषण से एनीमिया, सूखा रोग एवं शरीर कमजोर हो जाता है। इन सभी रोगों से बचने के लिए सुपोषित होना जरूरी है। विशेषकर गर्भवती माताओं को पोषक तत्वों के प्रमुख स्त्रोत आयरन, वसा, कैल्शियम, प्रोटीन विटामिन की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बासन रावटे, रजनी एवं ऊषा ने कहा कि छ.ग. शासन द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने यह अभियान जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में चलाया जा रहा है। 6 माह से 6 साल तक के अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दूध, अंडा, फल्ली, फल, बिस्किट, केला, गुड़, चना, लड्डू दिया जा रहा है। प्रत्येक दिन अलग-अलग मीनू के हिसाब से बच्चों को आहार प्रदान किया।