- Hindi News
- काम से निकाले गए दैनिक मजदूरों की हड़ताल जारी
काम से निकाले गए दैनिक मजदूरों की हड़ताल जारी
दल्लीराजहरा रेलवे परियोजना से निकाले गए दैनिक मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। मजदूर जनमुक्ति मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार से डौंडी की उपमंडी प्रागंण में धरने पर बैठे हैं।
मंगलवार को तहसीलदार अरूण कुमार सोनकर ने रेस्ट हाउस में रेलवे ठेका कंपनी, प्रशासन और मजदूरों के मध्य त्रिपक्षीय बैठक कराने की बात कही। एसडीएम श्री ओटी ने मजदूर प्रतिनिधि को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर विचार कर सुलझाया जाएगा। मजदूर प्रतिनिधि बंटी रंगानी, रमेश यादव, समोली राम, परसु राम, फग्गू राम, नारायाण सिंह,विष्णु कुलदीप, दुर्गा राम, हिरामन ने विधायक अनिला भेंडिया को अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि ठेका कंपनी मजदूरों का आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण कर रही है। रेल लाइन निर्माण कार्य में महाराष्ट्र से मजदूर लाकर काम कराया जा रहा है। यहां के मजदूरों को बिठा दिये है। विधायक ने मजदूरो को आश्वास्त कराया कि उनकी समस्या को विधानसभा के प्रश्नकाल में जरूर उठाएंगे।