- Hindi News
- वोटर लिस्ट से कटे रावघाट परियोजना के प्रभावित 116 परिवारों के नाम
वोटर लिस्ट से कटे रावघाट परियोजना के प्रभावित 116 परिवारों के नाम
एक सप्ताह से एसडीएम ऑफिस का चक्कर लगा रहे पीड़ित।
भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा
पुरानाबाजार महुआ चौक के पास रावघाट रेल लाइन परियोजना में प्रभावित वार्ड 10, 12 एवं 18 के 116 परिवारों का नाम मतदाता सूची से कट गया है। इससे उन्हें त्रिस्तरीय नगरीय निकाय चुनाव में वोट डालने से वंचित होना पड़ सकता है। पीड़ित लोग सप्ताहभर से एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अनुविभागीय कार्यालय में अफसरों के नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है।
मंगलवार को बड़ी की संख्या में कार्यालय पहुंचे पीड़ितों को अफसरों के नहीं मिलने पर खाली हाथ लौटना पड़ा। मंगलवार को जिलेभर के अफसर कलेक्टोरेट में होने वाले टीएल बैठक में चले गए थे। पुराना बाजार विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष देवांगन एवं रवि सहारे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिलाएं एवं पुरुषों ने बताया कि पुराना बाजार महुआ चैक के समीप पिछले 60 साल से वार्ड 10,12 एवं 18 में बसे 116 परिवारों को रावघाट जगदलपुर रेल लाइन के दायरे में आने के कारण उनके मकानों दुकानों को तोड़ दिया गया था। प्रभावित लोग आनन-फानन में वार्ड 17 एवं अन्य जगहों पर जाकर पुनः बस गए।
पीड़ितों ने बताया कि पिछले विधानसभा लोकसभा चुनाव के दौरान उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज था। उन्होंने मतदान भी किया। लेकिन अभी वर्तमान में वोटर परिचय पत्र में नाम सुधारने, जोड़ने कटवाने का कार्य चल रहा है। इस बीच उन्होंने वार्डों में जाकर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से पूछा तो पुरानी जगहों से उनके नाम को मतदाता सूची से काट दिया जाना बताया गया। लेकिन नई जगह पर विस्थापित वार्ड 17 में नाम जोड़ने पर कर्मचारी नाम काटे जाने की पावती दिखाने की बात कह रहे हैं। इससे उन्हें स्थायी नागरिकता से भी वंचित होना पड़ रहा है। जबकि उन्हें संबंधित वार्ड के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिल रहा है। इस मौके पर पीड़ित रेवा निषाद, सेवा, सुखदेव, कम्पीना बाई, रम्मा, गायत्री, विरेंद्र सहित आदि मौजूद थे।
सूची में विलोपित नहीं
^संबंधितवार्ड के रावघाट रेल लाइन परियोजना में प्रभावित किसी भी पीड़ित परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं किया गया है। बल्कि उनका नाम वर्तमान जगह पर रह रहे वार्डों से जोड़ा गया है। यदि कुछ लोगों का नाम छूट भी गया है तो वे दावा आपत्ति कर अपना नाम जुड़वा सकत