- Hindi News
- चुनाव में दपूम रेलवे मेंस यूनियन का दबदबा
चुनाव में दपूम रेलवे मेंस यूनियन का दबदबा
दल्लीराजहरा|दक्षिण पूर्वमध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत दल्लीराजहरा यूनिट में इंस्टीट्यूट चुनाव में दपूम रेलवे मेंस यूनियन का दबदबा रहा। इस पैनल के 9 प्रत्याशियों में से 8 लोगों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष टी रमना राव, अशोक चैधरी, खुशहाल सिंह, परमानंद रजक, विक्रम राव उर्फ विक्की, धनसिंह ध्रुव, संतोष डड़सेना, एडवर्ड स्टीफन उर्फ डिंकू विजयी हुए। जिसमें सर्वाधिक मत टी रमना राव को प्राप्त हुआ। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मेन्स कांगे्रस को एक ही सीट जीत कर संतोष करना पड़ा। मौके पर रेलवे चिकित्सा अधिकारी डॉ. एबी केरकेट्टा, स्टेशन मास्टर जीके आर्या, एसके साहा, एसएल कश्यप, सीएच श्रीनिवास, मोहम्मद फारूख, अमीत शर्मा, एसआर यादव, नागुर, चुतन कुमार एवं वार्ड पार्षद कांशी राम निषाद आदि मौजूद थे।