पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एरियर डीए सहित 8 मांगों पर की शिक्षाकर्मियों ने बीईओ से की चर्चा

एरियर डीए सहित 8 मांगों पर की शिक्षाकर्मियों ने बीईओ से की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समयमानवेतनमान, एरियर राशि, 10 प्रतिशत डीए, सेवा पुस्तिका का संधारण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को शिक्षाकर्मियों की बीईओ के साथ चर्चा हुई।

शालेय शिक्षाकर्मी संघ डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार भोयर, उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, देवेंद्र साहू, सचिव दिनेश साहू, संगठन सचिव सतेंद्र ताम्रकार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू एवं सलाहकार चंद्रशेखर सोनवानी, शिमांचल मुनि, सुरेंद्र मेश्राम संयोजक कमल मेश्राम ने बताया कि शिक्षाकर्मियों की समस्या का समाधान के लिए बीईओ से सार्थक चर्चा हुई। सात से आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिस पर बीईओ ने प्रत्येक माह की 5 तारीख को शिक्षाकर्मियों को वेतन देने, वर्ष 2013-14 की 8 प्रतिशत डीए का उचित एरियर, 7 साल पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों के समयमान वेतनमान की एरियर राशि, 8 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को छठा वेतनमान का लाभ, वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ समय पर देने का आश्वासन दिया। श्री भोयर ने बताया कि बीईओ कार्यालय में रखी सेवा पुस्तिका का संधारण अब तक नहीं हो पाया है। संघ ने इस मांग को बीईओ के समक्ष प्राथमिकता से रखी। संघ की इस मांग पर बीईओ ने तत्काल संबंधित विभाग के बाबू को सेवा पुस्तिका संधारण के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही बीईओ ने कर्मचारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करते शिक्षाकर्मियों की समस्या का तत्काल समधान करने की बात कही। बीईओ से हुई चर्चा में सुनील ठाकुर, प्रहलाद कोसमा, अशोक ठाकुर,दुर्योधन मलिक, उमेश सेन, खिलावन साहू उपस्थित थे।