विद्यार्थियों ने निकाली रैली
दल्लीराजहरा|आेजोन परतसंरक्षण दिवस पर मंगलवार को श्री गुरुनानक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। रैली में कक्षा 5वीं से 8वीं तक लगभग 300 विद्यार्थी समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रधान पाठक जीएस टाटला, केके वैष्णव, एस सैपुरिया, एसएल श्रवण, बीआई करबाडे, जितेंद्र यादव, एस चंद्राकर, प्रेरणा राणे, राजकुमारी शामिल थे।