पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शनी में 95 किस्म के दिखे गुलाब

प्रदर्शनी में 95 किस्म के दिखे गुलाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के सप्तगिरी पार्क में गुरुवार को 42वें पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे नजर आए। लोगोेंं को सीजनल फूलों में फोलिएज, क्रोटोन, डहलिया, पिटुनिया के साथ-साथ गुलाब के लगभग 95 किस्में देखने को मिली।

सुबह से ही नगरवासियों के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ सप्तगिरी पार्क में फ्लावर शो देखने पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ एस चंद्रसेकरन थे। विशेष अतिथि में ईडी माइंस एसके साहा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर श्री शेरपा, राजहरा माइंस जीएम एके नाथ सहित आला अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित अन्य सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए रंगोली, फ्लावर डेकोरेशन, वेजिटेबल्स एवं फ्रूट तथा कला मंदिर में कलाकृतियों का निरीक्षण किया गया। पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभागियों द्वारा बनाए रंगोली, फ्लावर डेकोरशन, फ्रूट बास्केट, क्वालिटी वेजिटेबल, खट फ्लावर, पाट्रेड प्लाटंस सहित 28 प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई थी

वेजिटेबल, फ्रूट बास्केट
सलाद विथ फ्रूटस सीमा बरेठिया प्रथम, सुशीला साहू द्वितीय, स्पेशल फ्रूटस निशांत कुमार प्रथम, अपेक्षा मनमोड़े द्वितीय, स्पेशल वेजिटेबल शुभम खोब्रागढ़े प्रथम, रीता बख्शी द्वितीय। प्रदर्शनी के अंतिम चरण में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में देखने लोग पहुंचे।

फ्लोरल डेकोरेशन विजेता
फ्लाेरल अरेंजमेंट जनरल ओपन टू आल वर्ग में हेमलता साहू प्रथम, स्वीटी सिन्हा द्वितीय, स्कूली बच्चों के वर्ग में कुमारी आयुषी साहू प्रथम, श्रृंखला एस चंद्र द्वितीय, इकेबाना वर्ग राधिका एस चंद प्रथम, हेमलता साहू द्वितीय।

रंगोली ने मोहा मन
विख्यात रंगोली कलाकार वासु द्वारा निर्मित रंगोली में भोजन के महत्व को अलग-अलग भाग में दर्शाया गया था यह रंगोली सबको हैरान तथा सोचने पर मजबूर करने वाला नजारा था। इस रंगोली ने सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता के लिए खान-पान के स्टाल, फल-फूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए थे।

रंगाेली में भारती रही अव्वल
हाईस्कूल 9वीं से 12वीं वर्ग में भारती जायसवाल प्रथम, मुकुल सिंह द्वितीय, मिडिल स्कूल पहली से आठवीं वर्ग देवाशनी घोष प्रथम, प्रीति जायसवाल द्वितीय, जनरल वर्ग में गुलशन कुमार प्रथम, महेश जायसवाल द्वितीय, प्रिपरेशन आफ बकेट हीरालाल प्रथम रहे।

आलोकिता को प्रथम स्थान
सिजनल ब्लूम आफ 3 डिफरेंट वेराइटी आलोकिता श्रीवास्तव प्रथम, ममता मनकर द्वितीय, डहलिया वन ब्लूम आफ एनी वेराइटी राधिका एस चंद प्रथम, एस शाहिनी द्वितीय, डहलिया 3 डिफरेंट वेराइटी हिमानी सिंह प्रथम, ममता चौखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

थ्री पोटस में गीता ठाकुर प्रथम
पिटुनिया थ्री पोटस गीता ठाकुर प्रथम, ममिता तराई द्वितीय, डहलिया थ्री पोटस विद्या पांडुरंग प्रथम, ममिता तराई द्वितीय, सिजनल 5 पोटस गीता ठाकुर प्रथम, विद्या पांडुरंग द्वितीय, क्रोटोन 5 पोटस राधिका एस चंद प्रथम, अल्पना द्वितीय, फोलियेज 5 पोटस गीता ठाकुर प्रथम रहे।

मल्टी स्टोरी में हेमलता प्रथम
वन बेडरूम गार्डन सिंगल स्टोरी में गीतांजलि धंडाले प्रथम, राधिका एस चंद द्वितीय, टू बेडरूम सिंगल स्टोरी अल्पना चौधरी प्रथम, प्रभा सिंह द्वितीय, मल्टी स्टोरी हेमलता साहू प्रथम, स्वीटी सिन्हा द्वितीय, थ्री बेडरूम गार्डन हिमानी सिंह प्रथम, गीता ठाकुर द्वितीय रहे।

प्रदर्शनी में फूलों का अवलोकन करते हुए अथिति।

दल्लीराजहरा। कलावाटिका स्थित फव्वारा।

दल्लीराजहरा। सप्तगिरी पार्क में लगी पुष्प प्रदर्शनी में 95 किस्मों के गुलाब के फूल देखने को मिले।

खबरें और भी हैं...