पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डासा एरियर 15 तक नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

डासा एरियर 15 तक नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाईके इस्पात भवन में शुक्रवार को डासा की एरियर राशि के संबंध में बैठक हुई। प्रबंधन की ओर से उपस्थित अफसरों ने संयुक्त ट्रेड मंच को आश्वास्त करते हुए इस मामले को सक्षम अधिकारी से जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही। यूनियन मंच के नेताओं ने कहा कि यदि डासा की एरियर राशि का समझौता 15 फरवरी तक नहीं होता है तो माइंस के सभी कर्मचारी पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के सदस्यों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र विशेष भत्ता डासा के 30 माह की एरियर राशि का भुगतान के लिए खदान कर्मचारियों ने संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के बैनर तले प्रबंधन पर दबाव बनाया है। नतीजतन 8 फरवरी को कोलकाता 9 फरवरी को दिल्ली में इस संबंध में बैठक हुई।

जिसे देखते हुए प्रबंधन ने उच्च स्तरीय चर्चा करने के लिए भिलाई में बैठक बुलाई और संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के उच्च अफसरों से चर्चा कर डासा के 30 माह की एरियर राशि का भुगतान अविलंब करने की बात कही। बैठक में दिल्ली सेल के निगमित कार्यालय से डीजीएम विवेक चैधरी, जीएम कार्मिक एम. राय चैधरी, एटक सचिव कवलजीत सिंह मान, अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, इंटक अध्यक्ष अभय सिंह, सचिव तेजेन्द्र सिंह, सीएमएसएस अध्यक्ष गणेश राम चैधरी, संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के दुर्गा प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, मुकुल वर्मा, गौतम बेरा, चूढ़ामणी साहू, आर. कुमार आदि उपस्थित थे।

माइंस के योगदान के बारे में बताया

बैठकमें एटक सचिव कमलजीत मान ने दिल्ली से आए अफसरों को माइंस से विषम परिस्थितियों के बाद भी भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति नियमित रूप से दिए जाने बीएसपी के लाभ में माइंस के अहम योगदान के बारे में बताया।

भिलाई में बीएसपी प्रबंधन के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हुई।