- Hindi News
- नशे में धुत बाइक सवार चौक पर गिरा, पुलिस ने दी समझाइश
नशे में धुत बाइक सवार चौक पर गिरा, पुलिस ने दी समझाइश
दल्लीराजहरा|नगर मेंपुलिस बिना लाइसेंस, तीन सवारी चालक, बिना नंबर के वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं शराब पीकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालकों को केवल समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे बाइक सीजी 07 एल एफ 9439 में सवार होकर तीन युवक नशे में धुत होकर बस स्टैंड चौक के पास लड़खड़ाकर गिर गए। बाइक के गिरने से बैग में रखा 2 बोतल शराब गिरकर बह गया। चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उसे केवल समझाइश देकर छोड़ दिया। उनके खिलाफ चालान काटा गया और ही कोई कार्रवाई की गई। राजहरा थाने के एएसआई निर्मल यादव ने कहा कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में शहर में तीन सवारी, बिना लाइसेंस शराब पीकर तेज गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की हमें जानकारी नहीं है।