पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी में स्मार्ट क्लास शुरू

डीएवी में स्मार्ट क्लास शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको डीएवी इस्पात सीनियर पब्लिक स्कूल राजहरा माइंस में स्मार्ट क्लास का उद्‌घाटन कार्यकारी निदेशक खदान एसके साहा ने किया। कंप्यूटर शिक्षक प्रशांत साहू ने स्मार्ट क्लास के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यह नई तकनीक पूर्व में लगाए गए स्मार्ट क्लास से उन्नत है, जो कि कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए है। पूर्व में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में लगाया जा चुका है।

यह सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है। बच्चों को एनिमेशन के माध्यम से कोई भी विषय वस्तु आसानी से समझाई जा सकती है। नई तकनीक से कोई भी चित्र बच्चों को तुरंत स्कैन कर अच्छे से समझा सकते हैं। शिक्षक पीके अग्रवाल असीत विश्वास ने अतिथियों के समक्ष कक्षा 12वीं के छात्रों को स्मार्ट पर पढ़ाया गया। इस अवसर पर डीजीएम अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि यह तकनीक पहले से उन्नत है फिर भी शिक्षक का काम महत्वपूर्ण है। अगले साल यह तकनीक प्राइमरी स्कूल में भी लगाई जाएगी। जीएम माइंस एके नाथ ने कहा कि इससे राजहरा में शिक्षा का स्तर उन्नत होगा और बच्चे विषय वस्तु को पहले की अपेक्षा अच्छे से समझेंगे। मुख्य अतिथि श्री साहा ने कहा कि डीएवी स्कूल के आने से यहां शिक्षा का स्तर बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आने वाले समय में भारत शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में नंबर 1 स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की अधिक क्षमता वाली तकनीक का प्रयोग स्कूल में किया जाएगा। संचालन शिक्षक राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान चेयरमेन डीएवी लोकल मैनेजिंग कमेटी संगीता बेरा, एजीएम एसके सोनी, डीजीएम श्री आचार्य, प्राचार्य डीएवी सीएम पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

डीएवी इस्पात सीनियर पब्लिक स्कूल में स्मार्ट क्लास के उद्‌घाटन अवसर पर मौजूद टीचर स्टूडेंट्स।