पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती पर स्कूलों में ग्रामसभा

गांधी जयंती पर स्कूलों में ग्रामसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासनके निर्देशानुसार आगामी दो अक्टूबर गांधी जयंती पर होने वाली ग्रामसभा स्कूलों में लगाई जाएगी। शिक्षा के गुणवत्ता वर्ष के तहत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक स्कूल परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में लगाई जाने वाली ग्रामसभाओं में मुख्यतः प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या, औसत उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, अध्यापकों की उपस्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए गए प्रयास तथा छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी इस ग्राम सभा में दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं स्त्रोत समन्वयकों को तैयारी के निर्देश दिए है। निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूलों में ग्राम सभा आयाेजित करने की तैयारी की जा रही है।