पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने लगाई गुहार

अतिक्रमण हटाने लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंडेल में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज की जमीन पर कब्जा, अवैध कब्जाधारी की दबंगई से आक्रोश।

भास्करन्यूज |धमतरी

धमतरी।समीपस्थग्राम कंडेल में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ही कब्जा कर रखा है। जिसे हटाने के गुहार लेकर समाज के लाेग बुधवार काे जिला कार्यालय एवं एसपी दफ्तर पहंंुचे और ज्ञापन सौंपा।

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के अध्यक्ष जगमोहन के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे उर्मिला बाई, साधना बाई, हिरोबाई, धनेश्वरी, सरोजबाई, पुष्पा बाई, फुलेश्वरी, कुसुम आदि ने बताया कि उक्त भूखंड ग्राम पंचायत द्वारा समाज को जमीन दिया गया है। जिसपर गांव के ही आनंदराम साहू ने कब्जा कर लिया है।

सरपंच द्वारा उसे अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया लेकिन उसने नोटिस की भी अवहेलना कर अपना कब्जा नहीं हटाया है। मजबूरन हमें जिला प्रशासन की शरण में आना पड़ा। उन्होंने अवैध कब्जाधारी पर जाति सूचक गाली-गलौच करने का भी आरोप लगाया गया।

धमतरी. भूमि कब्जा मुक्त करने की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीण कलेक्टोरेट।