पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगल पर पहुंचा यान,खुशी में रोपे पौधे

मंगल पर पहुंचा यान,खुशी में रोपे पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलदल खतरे से खाली नही

शासकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के सभागार में लगातार पांच मिनट तक एक साथ ताली बजाकर मंगल ग्रह पर भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता का जश्न मनाया। प्राचार्य डॉ.चन्द्रशेखर चौबे ने महाविद्याल में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं,टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के सभागार में एकत्रित होने की सूचना दी। इसरों के मंगलयान की सफलता का उल्लास मनाने एवं वैज्ञानिकों का अभिनंदन करने के उद्देश्य से खुशियों की अभिव्यक्ति के लिए सब सभागार में उपस्थित हुए। छात्रसंघ पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मंगलग्रह पर प्रथम प्रयास में ही पहुॅचने वाला भारत विश्व का पहला देश है। चीन और जापान की तकनीक को पीछे छोड़ते हुए भारत ने सबसे कम लागत में यह सफलता अर्जित की है। इस मौके पर मंगल-मंगल का एक स्वर में गान करते हुए उपस्थित लोगों ने जय जवान जय किसान एवं जय विज्ञान का नारा लगाया। भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता को एतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर में 10 पौधे रोपे ट्री गार्ड में मंगलयान की सफलता की स्वर्णिम तिथि अंकित की जाएगी।

धमतरी. पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने किया पौध रोपण।