- Hindi News
- कीडे़युक्त पानी पीने मजबूर हैं वार्डवासी
कीडे़युक्त पानी पीने मजबूर हैं वार्डवासी
नगरपंचायत मगरलोड के भैंसमुडी अटल चौक के आसपास रहने वाले वार्डवासी कीडेयुक्त पानी पीने को मजबुर है इससे जलजनित बिमारियां फैलने की आशंका है। वार्डवासियो ने बताया कि नगर पंचायत के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाईन का विस्तार किया गया है। बोरवेल्स जगह-जगह टंकी लगाकर पानी प्रदान किया जा रहा है। अटल चौक के नल से गंदा एवं कीडे युक्त पानी की शिकायतें हैं। इस पानी को लेकर वार्डवासी डर रहे है कि कही इससे बीमारी ना फैल जाए। नगर पंचायत के सीएओ चंदन शर्मा ने बताया कि वार्डवासियों से शिकायत मिली है। पेयजल स्थल में कुछ गंदगी है जिसे साफ करवाने के साथ साथ पाईप लाईन में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
ओएमआरका वितरण
धमतरी|छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी कक्षा ग्यारहवीं परीक्षा वर्ष 2014 की सूची बनाने हेतु ओएमआर शीट का वितरण समन्वयक संस्था शास.कन्या उमावि से किया जा रहा है। सभी संस्था प्रमुख संस्था कोड तथा अधिकार पत्र सहित विद्यालयीन समय में आवें।