पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजन के लिए तैयार हैं मंदिर

पूजन के लिए तैयार हैं मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयक्वांर नवरात्रि पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। दुर्गोत्सव समितियां जगत जननी मातृशक्ति के आव्हान और स्थापना के लिए तैयािरयां पूरी कर चुकी हैं। मंदिरो मे रंगराेगन और लाइट डेकोरेशन पूर्ण होने को है वही मुर्तिकारों द्वारा माता प्रतिमाओं की साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है।अंचल के अनेक मंदिरों मे मनोकामना ज्योतिकलश स्थापित कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

ग्राम कनेरी के प्रसिद्ध कंकालिन मै्या मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन सिन्हा महासचिव अभय साहू ने बताया कि मंदिर मे रंगरोगन सहित सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी 25 सितम्बर को ज्योति कलश की स्थापना 11 बजे की जायेगी। मनोकामना ज्योति कलश हेतु राशि तेल के लिए 501 एवं घृत ज्योति कलश हेतु 1501 रूपये निर्धारित की गई है। प्रतिदिन मातासेवा के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। इसी तरह ग्राम जगतरा के दुर्गा मंदिर, पुरूर के मावलीमाता मंदिर, ग्राम चिटौद के त्रिमूर्ति मंदिर मे भी शारदीय नवरात्र पर्व पर मनोकामना ज्योतिकलश स्थापना की जाएगी। चिटौद की जय भवानी दुर्गोत्सव समिति एवं नवजागरण दुर्गोत्सव समिति ग्राम चंदनबिरही, बागतराई, उसरवारा, फागुनदाह भर्रीगांव, कंवर, पुरूर, बोदिकला, सोरम, मुडख़ुसरा, आनंदपुर, बालोदगहन, जगतरा, बोरिदखुर्द, कुम्हारखान कुलिया और भेजा मैदानी सहित अंचल के ग्रामों मे समितियांे द्वारा दुर्गोत्सव को भव्य रूप में मनाने की तैयारी कर ली गई है।

धमतरी. नवरात्र के लिए जगतरा के दुर्गा मंदिर में हुई तैयारी।