िबरेझर मार्ग जर्जर चलना हुआ दूभर
िसर्रीसे बिरेझर पहुंच मार्ग की दुर्दशा से अावागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क विभिन्न ग्रामों को जिला मुख्यालय तथा राजधानी से जोड़ती है अत: ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। विडंबना है कि सबंधित विभागों की अनदेखी से बड़ी संख्या में नागरिक परेशान हो रहे है। पहले से ही खराब सड़क बारिश के बाद और भी बदहाल हो गई है जिसके कारण लोग इसका इस्तेमाल करने से कतराने लगे है। इसी तरह मौरीकला से कचना पहुंचमार्ग की हालत पिछले तीन महीनों में आैर चिंतनीय हो गई है। अब तक कोई विभागीय अिधकारी सड़क का जायजा लेने तक नही पहंुचा हैं। प्रशासन के आलाअिधकारी और बडे नेताओं का आवागमन आए दिन इसी सड़क से होता है किन्तु आजतक किसी की भी नजरे इनायत इस पर नही हुई है।पहले ही सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, उस पर मेंटनेंस नही होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सिर्री के घनश्याम साहू, मोहनलाल घिवरिया, डोमार देवांगन और गुल्फीराम साहू ने कहा कि प्रशासन को सबसे ज्यादा सड़को पर ध्यान देना चाहिए। सड़क बनाने के बाद रखरखाव भी जरूरी है लेकिन कोई पलटकर नहीं देख रहा। कांग्रेसी नेता तुलाराम साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मार्ग की मरम्मत तत्काल करने की मांग की है।
दीनदयालजयंती आज
धमतरी|भारतीयजनता पार्टी द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को जिला कार्यालय में कार्यक्रम दोपहर 3 बजे रखा गया है। जिसमें समस्त मंडलों,प्रकोष्ठो तथा माेर्चो के समस्त पदाधिकािरयों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की गई है।