तीर्थ के लिए सुविधा
धमतरी| मुख्यमंत्रीतीर्थयात्रा योजना के तहत हितग्राहियों को स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र लेने के लिए जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी सक्सेना से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त प्रमाण पत्र संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के शासकीय चिकित्सक द्वारा बनाया जा रहा है।