जनप्रतिनिधि को चुनाव में दिखाएंगे ताकत
वार्ड प्रोफाइल, सोरिद वार्ड
जीतने के बाद भूल जाते हैं चुनावी वादे, गंदा पानी बड़ी मुसीबत।
भास्करन्यूज |धमतरी
पूर्वस्वास्थ्य सभापति के वार्ड में समस्याओं की भरमार है। बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से वार्डवासियों में जनप्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश है। कहा जा रहा है कि वार्ड के जनप्रतिनिधि की वादा खिलाफी के कारण ही चुनाव के समय किए वादों पर अमल नही किया गया। सिर्फ काम होने का आश्वासन देते रहे।
वार्डवासी दीना बाई, मीराबाई देवांगन, उषा अग्रवाल, सरस्वती सिन्हा का कहना है कि वार्ड की समस्याओं में पूर्व पार्षद ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। चुनाव के समय घर-घर दस्तक देकर बुनियादी सुविधाओं के साथ समस्याओं का निपटारा करने का वादा किए थे। जीतने के बाद वार्ड में झांकने तक नहीं आए। वार्ड की जनसंख्या लगभग 3500 है। यहां मतदाता 2600 के करीब है। वार्डवासी सालों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पार्षद ने शुरू से ही वार्ड में दिलचस्पी नहीं दिखाई, लिहाजा आज भी समस्याएं ज्यों की त्यों है। सफाई के अभाव में सड़कों तक गंदगी का आलम है। सड़कों में जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बच्चों एवं राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हंै।
सरोवरधरोहर योजना फ्लाप
वार्डवासियोंका कहना है कि नगर निगम का सरोवर धरोहर योजना फ्लाप हाे गया है। वार्ड के तालाबों की स्थिति बदतर हो गई है। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए सिर्फ खर्च किया जा रहा है, लेकिन बदहाली आज भी कायम है। वार्ड में डबरीनुमा तालाब है। वह भी देखरेख के अभाव के कारण लुप्त होने की कगार पर है। वार्डवासी डबरी में कूड़ा फेंक रहे हंै।
बारिशबन आती है आफत
वार्डकी ज्वलंत समस्या बरसाती पानी निकासी की है। पानी निकासी नही होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुटनों तक भरा रहता है। नाले की अब सफाई नही होने से समस्या आज भी बरकरार है। बताया जाता है कि पूर्व की बारिश ने आफत खड़ी कर दी थी। एक दिन की झमाझम बारिश के कारण नाला के किनारे वाले घरों में बारिश का पानी भरा रहा, जिससे वार्ड के लोगों को अपने ही घर से बेघर होना पड़ा।
और तो और कुछ परिवारों को सामुदायिक भवन पर आश्रित रहना पड़ा। वार्ड की गंभीर समस्याओं से अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हंै। लेिकन जनप्रितिनिधि आज तक ध्यान नही दिया।
वार्डवासियो को इनकी है अपेक्षा
वार्डवासियोंको बुनियादी सुविधा