पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरझुली में निकली स्वच्छता अभियान रैली

बिरझुली में निकली स्वच्छता अभियान रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम बिरझुली एवं आदर्शग्राम मोंहदी में गांधी जयंती के एक सप्ताह पूर्व सफाई अभियान सप्ताह के तहत सफाई कार्य तथा प्रेरणा रैली निकाली गई। जिसमें स्क्ूली बच्चों अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

आदर्श ग्राम पंचायत मोहदी में शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत गांधी जयंती के एक सप्ताह पूर्व सफाई अभियान सप्ताह के तहत जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणो ने सफाई कर स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत अभियान का संदेश प्रसारित किया इसस पहले सभी शिक्षण संस्थान के छात्रा-छात्राएं एवं शिक्षकगण ने रैली निकाली। और ग्रामभ्रमण कर स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर सफाई अभियान के लिए प्रेरित किया। स्थानीय बस स्टैंड में रोहित यादव, नर्मदा साहू, श्रवण साहू, हेमलाल यादव, दशरथ, मणीराम, लोकनाथ, पिन्टू सहित अनेक ग्रामीणों ने अन्य लोगो ने सफाई अभियान में भाग लिया।

बिरझुली में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया। इस अवसर पर अनिल लच्छवानी, मोहनलाल साहू, सुरेन्द्र पटेल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे

धमतरी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।