परंपरागत कारीगर संगठित हों
परम्परागत व्यवसाय करने वाले कारीगर हों संगठित।
भास्करन्यूज| कुरूद
भाजपाकुशल कारीगर प्रकोष्ठ जिला धमतरी की कार्यसमिति का गठन नियुक्ति संबंधी बैठक कुरूद में हुई। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम कृष्णा प्रजापति ने विस्तृत जानकारी दी। नंदिनी धाक ने प्रकोष्ठ प्राथमिकता का श्रेय भाजपा को देते हुए प्रकोष्ठ में जुड़कर हर एक परपंरागत व्यवसाय करने वाले भाईयों को संगठन बनाकर चलने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
श्याम जायसवाल ने समाज के साथ वंश परपंरागत व्यवसाय करने वाले लोहार, बढ़ई को सबसे बड़ा कुशल कारीगर बताया। लोचन विश्वकर्मा ने प्रदेश, जिला स्तर पर संगठन गठित करने का श्रेय पूरे राष्ट्र में भाजपा को दिया। निर्मल चंद्राकर ने बताया कि कुशल कारीगर एक महत्वपूर्ण कारीगर है जो स्वर्णकार, ताम्रकार, कास्टकार, शिल्पकार, दर्जी, लोहार, चर्मकार, बंसोर से मिलकर यह प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। संचालन हेमलाल विश्वकर्मा ने किया इस अवसर पर मन्नूलाल, नीलकंठ, आनंदराम, हेमंत, अवधराम, महरूराम, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, भागवतप्रसाद, जगदेव, नारायण, सुरेश, श्यामलाल, सहदेव उपस्थित थे।