पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटंग मामला एक्सीडेंटल निकला

अटंग मामला एक्सीडेंटल निकला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का मामला दर्ज,नशे की हालत में कार से गिरने से हुई थी मौत, डर के कारण उसके साथियों ने रास्ते में छोड़ा।

भास्करन्यूज |धमतरी

कुरूदथाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में मिला चुरामन साहू 55 की लाश का मामला सुलझ गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में एक्सीडेंट से चोंट लगने से मौत होना बताया गया है वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से भी एक्सीडेंट की पुष्टि कर ली गई है।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व 24 सितंबर को ग्राम अटंग निवासी चुरामन साहू की लाश गांव में रोड किनारे मिली थी। मृतक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में मिले चोंट के निशान को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

मृतक के जिन दो साथियों ने उसे रायपुर लेकर गए उन पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था। तीनो रायपुर विस्टा कार से निकले थे। चुरामन वापस घर नहीं लौंटा बल्कि उसकी लाश बरामद हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाॅक्टरों ने चुरामन की मौत एक्सीडेंट से होना बताया है। कुरूद थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना में सामने आया है कि रायपुर से लौंटते समय तीनो खूब शराब पी रखे थे। अभनपुर में पान खाने कार से उतरने के दौरान चुरामन गिर पड़ा, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी।

कार में डालकर कुरूद लाया और यहां उसके दोनो दोस्तों ने फिर शराब पी। यहीं पता चला कि चुरामन की मौत हो चुकी है। दोनो डर गए और गांव ले जाकर सड़क किनारे उसकी लाश को रखकर अपने-अपने घर चले गए।