अधिकारी करेंगे साफ-सफाई
धमतरी| जिलेमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत 25 सितंबर से चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शनिवार 27 सितंबर को अपने कार्यालयों की साफ-सफाई की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर आईएस अग्रवाल ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे उपस्थित रहकर कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेेंगे। चेताया गया है कि इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सफाई के पहले एवं सफाई के बाद कार्यालय भवन की फोटो ली जाए। इस निर्देश के बाद कई अधिकारियों कर्मचारियों में सफाई करने को लेकर हड़कम्प मच गया है। सफाई अभियान से बचने जुगत भिड़ा रहें हैं।