स्टेट स्पर्धा के लिए चार चयनित
म्युनिसिपल स्कूल के चार छात्रों का हुआ है चयन,मुंगेली में होगा स्पर्धा।
भास्करन्यूज|धमतरी
नईविधा के स्कूल गेम में म्युनिसिपल हाई स्कूल के छात्रों ने कमाल किया है। क्षेत्रीय स्पर्धा में रेगुलर प्रेक्टिश करने वाले खिलाड़ियों को छात्रों ने मात देकर राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्थान बनाया है। स्पर्धा 28 से 30 सितंबर तक मुंगेली में होगा। जिले में इसी साल सिलंबम खेल को शामिल किया गया अन्य जिलों में इसे बीते साल ही शामिल कर दिया गया था। यहां के छात्रों के लिए यह खेल बिल्कुल ही नया था। फिर भी चार छात्रों का राज्य के लिए चयन हुआ है,जिसे उपलब्धि मानी जा रही है।
चयनित छात्रों में रेवाराम मरकाम,वीरेन्द्र यादव,टीकम ध्रुव,देवेश जोशी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र के है। जो अखाड़े से जुड़े हुए है। चयनित छात्रों को प्राचार्य अशोक पवार,खेल शिक्षक सीएम टेम्भुरकर स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है।
इसमेंमिलता है प्वाइंट
सिलंबममूलत: अखाड़े में होने वाले लाठी चालन से संबंधित है। इसे रोचक बनाकर स्कूल गेम में शामिल किया गया है। खेल का मैदान गोल होता है। जो 12 फीट का रहता है। खेल मे ज्यादा प्वाइंट बनाने वाला जीतता है। स्टाइल,स्पीड,पावर में प्वाइंट दिया जाता है। इसमें कुल 20 प्वाइंट होते है।
एककेटेगिरी में 2-2 विधा
खेलमें कुल पांच केटेगिरी होती है। प्रत्येक केटेगिरी में 2-2 छात्र शामिल रहते हैं। मुख्य विधा इराताई काम्बोविचु है इसमें डबल लाठी से प्रदर्शन होता है। वेलकाम्बोविचु इसके अंतर्गत भाला पर करतब,शुरूलवाल विचु लचीले प्लेट में करतब,वालविचु तलवार से करतब तथा कोतराई काम्बोविचु अंतर्गत खिलाड़ी सिंगल डंडे से करतब करता है। अंडर 17 एवं 19 वर्ष के खिलाड़ियों में ये केटेगिरी शामिल है।
धमतरी. चयनिय छात्रों के साथ स्कूल के प्राचार्य एवं खेल शिक्षक।