- Hindi News
- गरबा नाइट में स्कूली छात्राआें का रहा जलवा
गरबा नाइट में स्कूली छात्राआें का रहा जलवा
गुजरात की तर्ज पर धमतरी में भी गरबा नाईट की धूम, प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा, खूब तालियां बटोरी।
भास्करन्यूज |धमतरी
ढोलबाजे गरबा ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा नाईट का रंगारंग शुुरूआत हुआ। पहला दिन इंटर स्क्ूल स्पर्धा में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। प्रतिभागी रंगारंग वेशभूषा में पहुंचकर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। हुडो गरबा डांस में प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शक भी झुमते रहे।
पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में नवरात्र के अवसर पर गरबा नाईट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी मनीष शर्मा ने किया। अध्यक्षता श्याम गोयल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टीआर सिन्हा, आशा गुप्ता थी। मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि गरबा नाईट का कार्यक्रम गुजरात की तर्ज पर धमतरी शहर में होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। चारों ओर गरबा की छटा बिखरे होने से नवरात्र महोत्सव में चार चांद लग गई है।
तालियों के बीच माता रानी के गीतों के धून पर गरबा महोत्सव शुरू हुआ। कई स्कूलों के लडके लडकियां डांडिया लेकर थिरकना शुरू किया। ग्रुप वाईस डांस का दौर चला तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जो देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। बीच-बीच में तालियों की गुंज के बीच दर्शक दीर्घा भी झूम उठता। प्रतिभागी एक लय में थिरकते रहे वहीं मस्ती उमंग के साथ झूमते हुए युवक-युवतीयांे के साथ बच्चें महिलाएं भी गरबा का खुब आंनद उठा रहे है। गरबा नाईट को ले दर्शक भी कार्यक्रम को ले काफी उत्साहित नजर रहे है।
विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
गरबानाईट के प्रथम दिन इंटर स्क्ूल ग्रुप स्पर्धा में प्रथम विद्या कुंज मेमोरियल स्कूल ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर नूतन इंग्लिश एवं तृतीय मॉडल स्कूल रही। कार्यक्रम के प्रथम दिन 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गरबा नाईट का कार्यक्रम राेजाना शाम 7 बजे से चलेगा।
धमतरी. पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित गरबा नाइट में शामिल छात्राएं।