पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िदनभर उमस रात में पड़ रही ओस की बूंदो से मौसम हुआ टू इन वन।

भास्करन्यूज |धमतरी

बारिशसीजन में भी बीच-बीच में लोगे तेज धूप से तपते रहे। उमस भरी गर्मी का असर अभी भी देखा जा रहा। पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट बदल लिया है। रात के तापमान मेें गिरावट आने से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उमस के कारण मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं।

दिनभर तेज धूप के साथ उमस पड़ रही वही रात 11-12 बजे के बाद शीत बरस रहा है। सुबह के मौसम में हल्की नमी आने से मार्निंग वाक करने वालों की संख्या भी गई है। नमी के असर से आेंस के बूंद दिखाई पड़ रहे है। सुबह घांस, पेड के पत्तों धान के पौधों में जमे ओंस के बूंद ठंड की याद दिला रहे ह। ओंस की बूंदों में सूर्य की किरण पड़ते ही मोती जैसा चपक रहा है। सुबह उठने वालों को ठंड का एहसास भी होने लगा है। जल्दी उठने वाले गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं।

तापमानपांच डिग्री सेल्सियस गिरा

मौसमबदलते ही तापमान में भी परिवर्तन हो गया है। दिन और रात का तापमान गिरने लगा है। सप्ताहभर में दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। पहले दिन का अधिकतम तापमान 38 था। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी गिरने लगा है। शनिवार रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।

धमतरी. मोतियों सी दिखती हैं, सुबह-सुबह पत्तियों पर सजी ओस की बंूदें।