पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद वीरनारायण की जयंती कांग्रेसियों ने मनाई

शहीद वीरनारायण की जयंती कांग्रेसियों ने मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किया आयोजन

भास्करन्यूज |धमतरी

शहीदवीरनारायण सिंह की जयंती बुधवार को कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ मनाई। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस भवन में बुधवार को जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने शहीद वीरनारायण की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह आदिवासी समाज के प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे आदिवासियों के अधिकारों के लिए सतत् प्रयासरत रहे। इस अवसर पर ईश्वरी पटवा, शांतिलाल जैन, प्रभा श्रीवास्तव, वसीम कुरैशी, अरविंद दोशी, डा सरिता दोशी, नम्रता पवार, सलीम गौस, नूर मोहम्मद मेमन, अवैश हाशमी समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चुवानी मंथन हुआ

जयंतीमनाने पश्चात कांग्रेसियों ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। चुनावी समय होने से इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों की भारी भीड़ थी। मंथन में कांग्रेसियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की बात कही।