पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे तक जाम रहा सदर मार्ग

दो घंटे तक जाम रहा सदर मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिखाई नहींं पड़े यातायात पुलिसकर्मी, परेशान होते रहे लोग।

भास्करन्यूज| धमतरी

सदरमार्केट में शुक्रवार को भारी जाम लग गया। लोगों ने यातायात को सूचना दी, लेकिन कोई नहींं पहुंचा। आवागमन करने वालों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

दोपहर को कचहरी चौक से गोलबाजार तक आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। वाहनों, रिक्शा के साथ मोटर सायकलों का जमघट लगता रहा। पैदल चलने वाले भी भीड़ में फंसे। मुख्यमार्ग से जैसे-तैसे वार्ड की ओर गली से निकलने की कोशिश करने वाले भी जाम में फंस गए। कार गली तक पहुंची तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गई। सदर का ट्रैफिक जाम नई बात नहीं है, लेकिन दो घंटे तक जाम लगने से लोग भी हैरान थे।

यातायात पुलिस नदारद थी। लाेगों को खुद व्यवस्था कर गली-कूचे से निकलना पड़ा। मोटर सायकल, रिक्शा वालों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा था।

जाम ऐसा था मानों कोई बड़ा जुलूस निकला हो। मठमंदिर चौक, गोलबाजार के पास मौजूद रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नदारद थे।

नजर नहीं आई पुलिस

भीड-भाड़को लेकर यातायात पुलिस कुछ महीने से वीडियोग्राफी कर रही है। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी जरूर कराई जाती है। सदर में लगे जाम के दौरान सफेदपोश जवान दिखे ही किसी तरह व्यवस्था संभालने की कोशिश की गई। जाम में फंसे लोग जमकर यातायात पुलिस को कोसते रहे।

धमतरी. सदर में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भीड़ में लोग घंटो परेशान रहे।