पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर के तीन, पार्षद के 14 नामांकन जमा

महापौर के तीन, पार्षद के 14 नामांकन जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोभा भालेकर ने भी जमा कराया नामांकन, 15 तक जमा होंगे नामांकन फार्म

भास्करन्यूज |धमतरी

8दिसंबर से नामांकन फार्म बिक्री जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। 15 दिसंबर तक नामांकन फार्म जमा लिया जाएगा। 19 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है।

इधर निगम क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन फार्म जमा कर दावेदारी ठोक रहे हंै।

महापौर का पद इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित है। पांचवें दिन तक तीन महिलाओं ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। पांचवंे दिन शोभा भालेकर ने नामांकन जमा कराया।

निगम के 40 वार्डों में चुनाव होने हैं। अब तक पार्षद के 14 दावेदारों ने नामांकन जमा कराया है। शुक्रवार को पार्षद पद के 7 दावेदारों ने अपना नामांकन जमा किया।

धमतरी. पांचवे दिन सात लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन जमा कराया।