पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल जा रही बच्चियों को सांड ने किया घायल

स्कूल जा रही बच्चियों को सांड ने किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन प्रायमरी स्कूल की हंै दोनों छात्राएं, संजीवनी की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

भास्करन्यूज| धमतरी

स्कूलजा रही दो छात्राओं पर सांड ने हमला कर दिया। घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से छात्राओं को संजीवनी एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन प्राथमिक शाला की कक्षा दूसरी की छात्रा गयश्री (7) पिता गैंदराम शबाना (7) दोनों शार्ट रिसेस में घर आए थे। वापस स्कूल लौटते वक्त स्कूल से कुछ कदम की दूरी पर लड़ रहे दो सांड ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में दोनों सांडों की लड़ाई काफी देर से चल रही थी। दोनों सांड दौड़ते हुए स्कूल की ओर भागे। इसी दौरान दोनों बच्चियांे पर सांड ने हमला बोल दिया। एक छात्रा छिटककर दूर जा गिरी। आसपास के लोग तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़े। सांड को पानी छिड़ककर भगाया गया। स्कूल के पास पहली बार ऐसी घटना हुई है। गयश्री के पैर ठोढ़ी पर चोट लगी है, वहीं शबाना के हाथ पैर में चोट आई है।

स्कूल में भी खतरा

नवीनप्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल नहीं है। स्कूल परिसर में मवेशियों का जमघट लगा रहता है। बाउंड्रीवाल के अभाव में अक्सर स्कूल के छात्रों पर खतरा मंडराता रहता है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवराम ने बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बाउंड्रीवाल के अभाव के कारण परिसर में सांड विचरण करते हैं। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहींं गया।

धमतरी। घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।