सड़क किनारे गंदगी का आलम
ग्रामपंचायत चिंवरी में ग्राम स्वच्छता अभियान फिसड्डी साबित हो रहा है। गांव की गलियों स्कूल के आस-पास कूड़ेदान रखे हैं। फिर भी लोग कचरा वहां नहीं डाल रहे हंै। कचरा डालने के लिए अधिकांश लोग सड़क किनाराें का उपयोग करते हैं। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। वाहनों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। ग्रामवासियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसका ख्याल नहीं है। इसी तरह मौरीकला, भाठागांव थूहा ग्राम पंचायत में भी गंदगी का आलम है। यहां क्लीन इंडिया का नारा बुंलद होते नहीं दिख रहा है। गांव में पसरी गंदगी से सभी परेशान हंै। गांव का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। नाली के अभाव में लोगों को कीचड़ से होकर चलना पड़ रहा है।
धमतरी. चिंवरी में स्वच्छता अिभयान की पोल खोल रही गंदगी।