पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय लोक कला महोत्सव 14 को, नर्तक दल होंगे शामिल

राज्य स्तरीय लोक कला महोत्सव 14 को, नर्तक दल होंगे शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| राज्यस्तरीय लोक कला महोत्सव-2014 के लिए आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय चयन स्पर्धा 14 दिसम्बर को ग्राम नवागांव (कण्डेल) में रखी गई है। गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के तहत पंथी नृत्य दल चयन स्पर्धा सुबह 11 बजे से होगा। इसमें जिला स्तर पर विभाग द्वारा अधिकृत विभिन्न ग्रामों के नर्तक दल शामिल होंगे। इसके लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

दलों के भोजन की व्यवस्था की गई है। अधिकृत दलों से साज-श्रृंगार सहित सुबह दस बजे तक उपस्थित होने कहा गया है। प्रत्येक दल को प्रदर्शन के लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।