युवक- युवती परिचय सम्मेलन कल
धमतरी| तहसीलसाहू समाज द्वारा 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे साहू छात्रावास बांसपारा में साहू युवक-युवती सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह रक्त दान दाताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, भारतीय तैलीक महासभा के अध्यक्ष कृपाराम साहू, लेखराम साहू, खिलेश्वरी किरण, चितरंजन साहू, बालाराम साहू, दयाराम साहू, मालकराम साहू, मनीषा साहू आदि मौजूद होंगे।