पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुड़पार स्कूल के बच्चे पी रहे लालपानी

मुड़पार स्कूल के बच्चे पी रहे लालपानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंदा पानी गली में बह रहा

गांव के दाेनों निस्तारी तालाब दूषित, नहाने से होती है खुजली, सार्वजनिक शौचालय का अभाव।

भास्करन्यूज| धमतरी

जिलामुख्यालय से 10 किमी दूर स्थित ग्राम मुड़पार के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में नल-जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाई गई,लेकिन पीने निस्तारी करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उपरी बस्ती के लोगों को पानी नहीं मिल पाता, जिसके कारण उन्हे पानी के लिए भटकना पड़ता है या फिर सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। जहां से लाल पानी निकलता है।

सभीहैंडपंपों से लाल पानी

गांवके राकेश यादव, मनेश कुमार, पीताम्बर, सुरेन्द्र कुमार ताम्रध्वज आिद ने बताया कि गांव में 15 हैंडपंप हंै। एक को छोड़कर सभी चालू हैं लेकिन सारे हैंडपंपों से लाल पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है। फिर ग्रामीण उपयोग में ला रहे है। गांव के सभी 12 वार्ड के लिए एकमात्र नल-जल योजना का पानी पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी पीएचई विभाग को है। अिधकारी गंाव आते है। हैंडपंपों को लालपानी, पीला पानी कहकर चिन्हांकित करके चले जाते हैं। कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुअा।

निस्तारीतालाब में खुजली

1500की आबादी वाले गांव में दो ही निस्तारी तालाब हैं। पानी के अभाव में साथ-साथ नहाते हैं। उपयोग के बाद सारे बदन में खुजलाहट सी होती है। तालाब के पानी को उपचारित नहीं किया गया

कांजीहाऊस का उपयोग नहीं

भागवतदास वैष्णव, पूनाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में कांजी हाऊस का निमार्ण कराया गया है, लेकिन इसका अभी तक उपयोग नहीं किया जा रहा है। गांव में घूम रहे लावारिस मवेशी किसानाें के उपज को बर्बाद कर रहे है।

पहुंचमार्ग की हालत खराब

पांचवर्ष पहले शासन द्वारा बनाई गई सड़क की हालत जर्जर है। निर्माण के बाद से लेकर इसकी मरम्मत तक नहीं की गई। रोड जगह-जगह से उखड़ गई है डामरीकरण नहीं दिख रहा। बरसात में तो स्थिति और दयनीय हो जाती है। ग्रामीणों ने शासन से रोड मरम्मत की मांग की है।

स्कूल, अस्पताल की मांग

लंबेअर्से से यहां हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल, उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की जा रही है। स्कूल के अभाव में यहां कि बालिकाएं 8 वीं तक पढ़ाई कर छोड़ देती है। संपन्न लोग ही उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजते हैं। पंाच वर्ष पहले ही यहां मिडिल तक कक्षाएं