तालाब में गंदगी, चर्मरोग की शिकायत
जालमपुरवार्ड में समस्या की भरमार है। चौक-चौराहों में गंदगी इतनी हावी है की लोग गंदगी के बीच जीवन गुजारने मजबूर हंै। तालाब की सालों से सफाई नहीं होने से चर्मरोग की शिकायत है।
श्रमिक बाहुल्य जालमपुर वार्ड की जनसंख्या लगभग 2700 है, लेकिन सफाई व्यवस्था का बुराहाल है। सफाईकर्मी पहुंचते हैं। वे कचरा वहीं छोड़ जाते हैं, जिससे वार्ड में जगह-जगह गंदगी का आलम है। वार्ड में सड़क सालों पहले बना था, जो जर्जर हो चला है। जगह-जगह गड्ढे हंै, अधिकांश स्थानों पर ब्रेकर बनाए गए हंै, जो सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं। सड़क मरम्मत के लिए पार्षद अन्य जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्डवासी जीवराखन सिन्हा, सुशीला बाई, रामबाई, फुलेश्वरी ने बताया कि पेयजल व्यवस्था ढंग का नहीं है। भागीरथी नल-जल पाईप लाईन तो है। एक घंटे पानी मिलता है। गौरा-चौरा के पास टंकी लगी है, जिसमें टोटियों का अभाव है। ऐसे में कई लीटर पानी बर्बाद होता है। निगम के अधिकारी वार्ड के जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते। शौचालय नया है, पर देखरेख नहीं होने के कारण जर्जर हालत में है। दरवाजे भी टूट गए हैं। वार्डवासी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
वार्ड प्रोफाईल
जालमपुरवार्ड - 17
शौचालय - एक
तालाब - बुराहाल
सफाई व्यवस्था - बदहाल
पार्षद - संजय डागौर
धमतरी. दीवान तालाब में नहाने वालों को हो रही खुजली की शिकायत।
बरसों से नहीं हुई दीवान तालाब की सफाई
दीवानतालाब में सालों से पानी जाम है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी तालाब से बाहर नहीं निकल पा रही है। परिणाम स्वरूप अब तो तालाब से बदबू भी उठने लगी है, जिससे तालाब किनारे रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। पानी खराब होने के कारण मछलियों के मरने की शिकायत मिलती रहती है। वार्डवासी तालाब की साफ-सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था के लिए निगम से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।
वार्ड परिक्रमा