टाॅकिज के विरोध में छात्रसंघ
कुरुदकालेज रोड में बने रहे टाॅकिज के विरोध में छात्रसंघ पदाधिकारी वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्रों ने निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचे संजय नगर कुरुद के पार्षद देवव्रत साहू, छात्रसंघ अध्यक्ष नागेश्वर साहू, दीक्षा बजाज, सुनील सिन्हा, मो. अनवर ने कहा कि कालेज रोड में बड़ा सिनेमा घर बन रहा है। कालेज से इसकी दूरी मात्र 150 मीटर है, जो आने वाले समय में मुसीबत का कारण बनेगा। शिक्षण संस्था के आस-पास सिनेमा घर निर्माण कराना कहीं से भी उचित नहीं है। कालेज छात्रों के साथ पालक वार्डवासी भी इसका जमकर विरोध कर रहे हंै। क्षेत्र में इकलौता कालेज है, जहां 10-12 किमी दूर से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हंै। सिनेमा घर खुलने से कालेज का माहौल भी खराब होगा। समस्याओं को लेकर कलेक्टर से शिकायत किए हैं। निर्माण पर रोक लगाने की मांग किए हंै।
धमतरी. कालेज के छात्र मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।