पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे के लिए सजा बाजार, पुलिस भी मुस्तैद

वैलेंटाइन-डे के लिए सजा बाजार, पुलिस भी मुस्तैद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकर्षक उपहारों से सजे गिफ्ट स्टाेर, आकर्षित हो रहे युवा।

भास्करन्यूज |धमतरी

वेलेंटाइन-डेदो दिन शेष है, जिसके चलते गिफ्ट कार्नरों की दुकानें सज गई हैं। इस बार वेलेंटाइन-डे के लिए गिफ्ट कार्नरों में कई आकर्षक आयटम पहुंचे हैं, जो काफी लुभावने हैं। वेलेंटाइन-डे का युवक-युवतियों को बेसब्री से इंतजार है। अप्रिय घटना हो इसके लिए पुलिस विभाग शहर के चौराहों और आउटरों में सुरक्षा व्यवस्था रखने की प्लानिंग कर लिया है।

बाजार में ग्रीटिंग्स, टेडी, चॉकलेट्स और नई वैरायटी के गिफ्ट आयटम भी सजकर तैयार हंै। पिछली बार की तुलना में इन आयटमों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन खरीदारी पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। दुकानदारों से बताया कि युवाओं के लिए खासकर म्यूजिकल हार्ट शेप की ग्रीटिंग्स मंगाई गई है।

इसके अलावा अरब, थाईलैंड और आस्ट्रेलिया की इंर्पोटेड चॉकलेट्स युवाओं को लुभा रही है। ग्रीटिंग्स की रेंज 50 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक है। पिंक इंग्लिश कलर के टेडी युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

धमतरी. वेलेंटाइन-डे बाजार में इस वर्ष भी पहुंचे लुभावने गिफ्ट आयटम।

रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

डीएसपीमुक्ति तिर्की ने बताया कि वेलेंटाइन-डे काे लेकर युवाओं में उत्साह और इसके विरोध की सुगबुगाहट भी हो रही है, इसे देखते हुए विभाग शहर में सुरक्षा व्यवस्था रखने की प्लानिंग कर लिया है। चौक-चौराहों पर पाइंट लगाकर जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा अंदरूनी और आउटर के इलाकों में पेट्रोलिंग पार्टियों को लगाया जाएगा। स्कूल-कालेजों के आस-पास भी नजर रखी जाएगी। कोई अप्रिय घटना हो इसके लिए पुलिस एहतियात के तौर पर व्यवस्था में लगी है। पुलिस का प्रयास है कि किसी तरह की घटना हो।

मातृ-पितृदिवस मनाएंगे

14फरवरी को स्कूलों में मातृ-पितृ दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। राज्य शासन से स्कूलों में मातृ-पितृ दिवस मनाने आदेश भी दिया है। इस दिवस को मनाने के लिए छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के लिए गिफ्ट खरीदने दुकानों में पहुंच रहे हंै।