- Hindi News
- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा नो पॉलीथिन
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा नो पॉलीथिन
स्कूलों,वार्डों के बाद दैनिक भास्कर का नो-पालीथिन अभियान स्वास्थ्य विभाग पहुंचा। मरीजों से सीधे जुड़े स्वास्थ्य अमले ने भी शपथ लेकर पालीथिन केरी बैग यूज नहीं करने लोगों को जागरूक करने की इच्छा जाहिर की।
गुरूवार दोपहर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां बीके साहू ने एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षु महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। स्टाफ के अलावा जिला अस्पताल के डाक्टरों नर्सो ने भी जागरूक करने का संकल्प लिया। डां साहू ने कहा कि पालीथिन हर दृष्टि से अनुचित है। पहले वाला फार्मूला यानी कपड़े का झाेला लेकर हम पालीथिन का बहिष्कार कर सकते हैं। पालीथिन आपके और हमारे जीवन में घुल रही है इसे बाहर निकालने का समय गया है। हमारे अपने ही नहीं बेजुबान जानवर भी इसके शिकार हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों है कि हम इसके गिरफ्त से निकल नहीं पा रहे। पालीथिन जलने से कार्बन मोनोआक्साइड और घातक गैसे निकलती हंै। इतना ही नहीं पेकिंग सामान भी सड़कर कई तरह की गैसे उत्सर्जित करते हंै। दैनिक भास्कर का यह अभियान तारीफ के काबिले है। नेत्र रोग विशेषज्ञ आरएच मिश्रा ने कहा कि पालीथिन के खतरे से सब वाकिफ हंै फिर भी बेफिक्र उपयोग करते हैं। इसके लिए पहले सोच बदलंे फिर तरीका, तभी सफल होंगे। डां जेएस खालसा ने कहा कि जूट और कपड़े के बैग खूबसूरत रंगीन और स्टाइलिश होते हैं। शापिंग के लिए ये उपयुक्त हैं। यदि कोई व्यक्ति पूरे जीवनकाल में जूट-कपड़े के बैग इस्तेमाल करे तो वह पालीथिन के 22 हजार बैग कम कर सकता है।
धमतरी. डांबीके साहू प्रशिक्षण केन्द्र की महिला कार्यकर्ता डाक्टरों को शपथ दिलाते हुए।
पालीथिन लेकर आएं
सीएमओने शपथ ग्रहण कराने के बाद एएनएस प्रशिक्षण केन्द्र में पालीथिन लेकर नहीं आने को कहा। केन्द्र में स्वच्छता रखने के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षण केन्द्र के सभीकार्यकर्ताओं को जूट के बैग बांटे गए। शपथ के दौरान डां एस वानखेडे, डां राकेश सोनी, डां यूएल कौशिक, डां एमए नसीम, अखिलेश शर्मा प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य मसीह आदि उपस्थित थे।
250 स्कूली बच्चों ने ली नो पालीथिन की शपथ
कुरूद।नोपालीथिन को लेकर बाजार से लेकर घरों तक इसका असर दिखाई देने लगा है। अब लोग स्वत: पालीथिन से तौबा कर रहे हैं। नो पालीथिन कैम्पेन को आगे बढाते हुए पार्षद देवव्रत साहू ने संजय नगर के प्रायमरी तथा माध्यमिक स्कूल के 250 से भी अधिक बच्चों को शपथ दिलाया कि वे अब पालीथिन कैरी बैग का उपयोग नहीं करेंगे। देवव्रत साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने सबका सहयोग जरूरी है। पालीथिन के घातक प्रभाव को बताते हुए कहा कि पालीथिन मनुष्यों के साथ पर्यावरण और मवेशियों के लिए भी घातक है। अपने माता पिता तथा आस पास के लाेगों को भी जागरूक करें। स्कूल के शिक्षक भावेश चन्द्रवंशी ने पालीथिन के उपयोग से होने वाले गंभीर बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानपाठक व्हीके शुक्ला, शत्रुघन सिंह ध्रुव, सरिता ठाकुर, लीना चन्द्राकर, साधना चन्द्राकर, उषा यादव, त्रिवेणी ध्रुव, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, बालमुकंुद साहू आदि उपस्थित थे