पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजिम कुंभ में छाए कलाकार

राजिम कुंभ में छाए कलाकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | राजिमकुंभ के संत समागम में देश भर के संत महात्मा, मण्डलेश्वर, महाण्डलेश्वर के साथ जनप्रतिनिधि उपस्थित हो रहे है। बिसेलाल यादव धौंराभाठा ने कबीर-तुलसी के दोहे के साथ पारंपरिक राउत नाचा प्रस्तुत किया। गायिका रजनी रजक भिलाई ने जनश्रुति की लोककथा ढोला मारु की प्रेमकथा को गायन के माध्यम से प्रस्तुत की। राउत नाचा के क्रम में लखन यादव मोहदा ने रामायण-भागवत के दोहे से राउत नाचा प्रस्तुत किया। लोक मंच अर्जुन्दा बालोद की प्रस्तुति हुई।