नान अधिकारी के घर एसीबी का छापा
धमतरी | नागरिकआपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक टीडी हरचंदानी के बंगले में एसीबी की टीम ने दबिश दी। सिहावा रोड महालक्ष्मी इंक्लेव स्थित उनके क्वाटर से टीम को 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है। इसके पूर्व नान दफ्तर में एसीबी की टीम ने दबिश देते हुए 3 लाख 40 हजार रुपए नगद जब्त किया। तीन सदस्यीय टीम 4 बजे दबिश दी। रात्रि 8.30 बजे तक जांच जारी था। बताया गया कि एसीबी को पूर्व में बेहिसाब संपत्ति की शिकायत हुई थी। गुरुवार को टीम ने उनके ठिकानों पर धड़ाधड़ दबिश दी।