परीक्षा प्रश्न पत्रों का वितरण 15 को
धमतरी | हाईस्कूलपरीक्षा 24 फरवरी से 20 मार्च एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। व्यवसायिक परीक्षा 23 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित है। प्रश्न पत्रों का वितरण 15 फरवरी को शासकीय उमा विद्यालय से किया जाएगा। जिले में 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जहां 11 हजार 600 परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हायर सेकेण्डरी में 16230 परीक्षार्थी परीक्षा दिलाएंगे। व्यवसायिक में 99000 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।