पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5600 बच्चे हुए कुपोषण मुक्त

5600 बच्चे हुए कुपोषण मुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी | नवाजतनयोजना के तीसरे चरण में जिले के 14 हजार 500 बच्चों में से 5 हजार 600 बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए हैं। सितंबर से जनवरी तक जिले की प्रगति 42 प्रतिशत् पाई गई है। जिसे मार्च तक 70 प्रतिशत् करने का लक्ष्य कलेक्टर भीमसिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को दिया है। श्री सिंह गुरूवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छः माह से 42 माह के लगभग छः हजार बच्चों में से जनवरी माहांत तक सामान्य श्रेणी में दो हजार 564, मध्यम श्रेणी में दो हजार 489 बच्चे पाए गए हैं। अब केवल 869 बच्चे ही गंभीर कुपोषित श्रेणी में हैं। इस तरह नवंबर माह में 19 वें स्थान पर था। जनवरी माह तक 43.30 प्रतिशत की प्रगति के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।