पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की पिछड़ी बस्तियों में छेड़छाड़ के मामले ज्यादा, महिला सेल सक्रिय

शहर की पिछड़ी बस्तियों में छेड़छाड़ के मामले ज्यादा, महिला सेल सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलप्रभारी सरोज चौरे ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों के साथ कोई घटना की शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल एवं कालेजों में भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत को देखते हुए शिकायत पेटी लगाई गई है। सप्ताह भर में तीन से चार शिकायत सेल को मिली है।

आठमें 25 केस

महिलासेल की स्थापना के बाद से लगातार शिकायत रही है। 2012 में 20 केस, 2013 में 33 केस सामने आए। वहीं 2014 में जनवरी से अब तक 25 केस पहुंचे। बताया जाता है कि अधिकांश केस छेड़छाड़ के हंै। इसके अलावा कई और अपराध हुए है। महिलाएं युवतियां बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं करती।

लगातार मिल रही शिकायतों से महिला सेल की टीम सक्रिय , इस साल 25 केस सामने आए।

भास्करन्यूज .धमतरी

शहरमें आए दिन महिलाओं युवतियों से छींटाकशी करने की शिकायत मिल रही है। पिछड़े इलाकों में ऐसी समस्या ज्यादा रही है, फलस्वरूप महिला सेल ने कमर कस ली है। सेल में इस साल आठ माह में 25 केस सामने आए। कई तो बदनामी के डर से बचने के लिए शिकायत भी नहीं करते।

महिलाओं एवं युवतियों के साथ हो रहे अपराध को रोकने के लिए महिला सेल काफी तत्पर दिख रही है। समय-समय पर शहर के स्कूल, कालेज एवं बस्तियों मंे सेल अपनी दबिश देकर अपराध रोकने प्रयासरत है। महिला सेल की स्थापना के बाद से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एवं युवती भी बिना संकोच के थाना पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ हल्ला बोल रही है। बताया जाता है कि शहर में छेड़छाड़ की अधिकांश घटनाओं की शिकायत पिछड़ी बस्तियों से रही है। शहर के रामपुर, गोकुलपुर , दानीटोला, बठेना वार्ड, रामसागर पारा आदि वार्डो से शिकायतें मिल रही है। इधर महिला सेल ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए कंट्रोल रूम, थानों का हेल्पलाईप नंबर जारी कर धमतरी से गुजरने वाले बस, रिक्शा, आटो, सार्वजनिक स्थान, यात्री प्रतीक्षालय में चस्पा किया है। अनुसूचित जाति, अनु जनजाति पर अत्याचार संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए अन्य नंबर भी जारी की गई है।