ऐसी खुदाई कि रोज गिर रहे लाेग
ब्राम्हणपारा-कोष्टापारा में पीएचई की खुदाई पड़ रही भारी,उखड़े गिट्टी बन रहे आफत।
भास्करन्यूज .धमतरी
पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़को की खुदाई आफत बन रही है। उबड़-खाबड़ रास्तों में वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सदर उत्तर स्थित व्यायाम शाला से आजाद चौक तक हुई खुदाई से लोग दिक्कत महसूस कर रहे। रोज कोई कोई गिरकर चोटिल हाे रहा।
पीएचई के ठेकेदार जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाने खुदाई कर रहे हैं। एक ओर सुविधा बढ़ाने काम हो रहा, वही ठेकेदार की मनमानी से सड़क जानलेवा बन रहे है। खुदाई करने के बाद पाइप बिछाकर मलबा सड़क में ही बिखेर दिया जा रहा। जमीन को समतल करना छोड़ बड़े-बड़े पत्थर मलबा के ऊपर रख दिए गए हैं। शहर की सड़कों की हालात वैसे भी खराब है। खुदाई के चलते स्थिति और बिगड़ती जा रही है।वार्डवासी अमित ठाकुर ,भास्कर देवांगन, योगेश साहू ने कहा कि पखवाड़े भर पूर्व से खुदाई किया गया है। मलबा ऐसे ही छोड़ दिए हंै।
आवागमन मुश्किल हो गया है। रोज कोई कोई गिर रहे हैं। मोटर साइकिल में बिठाकर सुरक्षित गंतव्य ले जाना मुश्किल हो रहा है। पत्थरों ,गड्ढों,टूटी नालियों में लाेग धोखा खा रहे हैं।
ठेकेदारों की मनमानी पर संबंधित विभाग लगाम लगा रहा और ही निगम। खुदाई के बाद सड़क समतल िकया जाना चािहए,लेकिन ऐसा हो नहीं रहा,जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
धंस रही जमीन
कईजगह खुदाई के बाद पाइप लाइन भी बिछ गई, लेकिन गड्ढों को सीमेंट से भरा नही गया। सीमेंट से जमीन बराबर करना है। ठेके के अनुबंध में यह निर्देश है। लेकिन इंजीनियर ओके रिपोर्ट दे रहे हैं।
धमतरी. खुदाई के बाद सड़क में लाेगाें का चलना हुआ मुश्किल।
पीएचई की खुदाई में लाेगाें की समस्या बढ़ाई, निगम के अिधकारी भी ध्यान नही दे रहे
समस्या